Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON राज्य शासन की धान खरीदी नीति से खुश हैं किसान देवल साहू,...

राज्य शासन की धान खरीदी नीति से खुश हैं किसान देवल साहू, नया घर बनाने का किया फैसला

2
0

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा किसानों के लिए लागू की गई धान खरीदी नीति के तहत अब किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। जिले के किसान इस नीति से खुश हैं, और इसका एक उदाहरण बने हैं ग्राम जंगलेसर के किसान श्री देवल साहू। श्री देवल साहू ने कन्हारपुरी धान उपार्जन केन्द्र में अपनी अंतिम टोकन के माध्यम से 133 क्विंटल धान का विक्रय किया और अपनी धान बिक्री से खुश होकर अपने भविष्य के लिए एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया।

किसान श्री देवल साहू ने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में हो रही पारदर्शी और सरल व्यवस्था ने उनके लिए धान की बिक्री को आसान बना दिया है। उन्होंने कहा, “धान खरीदी केन्द्र में ऑनलाईन टोकन प्रणाली ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। पहले हमें सोसायटी में टोकन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब हम घर बैठे मोबाइल एप्प के जरिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा काफी सुविधाजनक है।”

श्री देवल ने बताया कि उनका 40 एकड़ भूमि पर धान की फसल थी और इस बार धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे नया घर बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “धान की बिक्री से जो पैसा मिला है, उससे मैं अपना घर बनाने का सोच रहा हूं। यह हमारे जीवन स्तर में परिवर्तन लाने जैसा है। शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों के लिए उन्नति के रास्ते खोल दिए हैं।”

इसके अलावा, किसान श्री देवल ने धान खरीदी केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि धान की नमी जांच के बाद पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया, और धान की तौलाई, सिलाई एवं स्टेकिंग जैसी सभी प्रक्रियाएं सही समय पर पूरी हुईं। साथ ही, केन्द्र में बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें पूरी प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं हुई।

श्री देवल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री की इस धान खरीदी नीति और केन्द्र में की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हम बहुत आभारी हैं। यह नीति हमारे जैसे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।”

राज्य शासन की पारदर्शी और सुचारू धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और वे भविष्य के लिए उम्मीदों से भरे हुए हैं।