‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से राजी तक, आलिया भट्ट की टॉप 7 फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी एक चर्चित हिंदी बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट ने रेड-लाइट एरिया की सशक्त महिला गंगूबाई का मुख्य किरदार निभाया.
फिल्म 2022 में आई थी और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ एक डार्क क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जो पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर आधारित. इसमें आलिया एक पंजाबी-ड्रग संकट से जूझती लड़की का रोल करती हैं. यह फिल्म 2016 में रिलीज़ थी और ये नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

यह एक स्पाई-थ्रिलर है जिसमें आलिया एक भारतीय जासूस सहमत खान का किरदार निभाती हैं जो शादी कर के दुश्मन में घुसपैठ करती है. फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

साल 2014 में रिलीज हुई ‘हाईवे’ एक रोड-जर्नी-ड्रामा फिल्म है. इसमें आलिया एक लड़की की भूमिका में हैं, जिसकी जिंदगी एक यात्रा के दौरान बदल जाती है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

‘गली बॉय’ एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है. ये मुंबई के अंडरग्राउंड रैप सीन पर बनी इस फिल्म में आलिया Safeena के किरदार में हैं, जो मुख्य प्रेमिका और मजबूत महिला पात्र है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

यह एक फैमिली-रोमांटिक ड्रामा है जिसमें आलिया रानी के रूप में मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने परिवार के कल्चरल डिफरेंस को दूर करने के लिए रॉकी के घर रहने के लिए ‘एक्सचेंज प्लान’ का फैसला लेती है. फिल्म 2023 में आई थी और प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

‘डियर ज़िंदगी’ एक रोमांटिक-ड्रामा है जिसमें आलिया एक जिज्ञासु युवती कायरा का रोल निभाती हैं जो लाइफ टिप्स पाने के लिए थैरेपी लेती है. फिल्म 2016 में आई थी और ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.



