Home News बस्तर बैण्ड संचालक अनूप पांडेय को पद्मश्री देने का विरोध, ये है...

बस्तर बैण्ड संचालक अनूप पांडेय को पद्मश्री देने का विरोध, ये है कारण

16
0

 बस्तर के कलाकारों को लेकर बस्तर बैण्ड दल बनाने वाले बिलासपुर के अनूप पाण्डेय को पद्मश्री देने की घोषणा का बस्तर मूल सर्व समाज ने विरोध किया है। समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि पद्मश्री के लिए चयनित अनूप पाण्डेय बस्तर के कलाकार नहीं हैं। वह बस्तर के कलाकारों की आड़ में राजधानी में बैठे कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से बस्तर संस्कृति को चुराकर सम्मान प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसा कर चयनकर्ताओं ने बस्तर के कलाकारों का अपमान किया है। अगर विवादित व्यक्ति को पद्मश्री दिया गया तो बस्तर सर्व समाज आंदोलन करेगा। रविवार को भूमकाल दिवस मनाने के बाद शाम को बस्तर मूल सर्व समाज की आवश्यक बैठक हुई, जिसमें धुरवा समाज के जिला अध्यक्ष सोनसारी बघेल, कोया समाज के अध्यक्ष देवदास कश्यप, सोमारू कौशिक, भतरा समाज के धनेश्वर कश्यप, केके कश्यप, धुरवा समाज के सचिव गंगाराम कश्यप, माहरा समाज के मंगूराम कश्यप, सर्व समाज के कोषाध्यक्ष पप्पूराम नाग, धुरवा समाज सचिव दशाराम बघेल, अमर मंडावी, हिड़मो पोयाम आदि मौजूद रहे। इन पदाधिकारियों का आरोप है कि बिलासपुर के अनूप पाण्डेय को बस्तर बैण्ड के लिए पद्मश्री हेतु चयनित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here