बंद सप्ताह के पांचवें दिन नक्सलियों ने बारसूर इलाके में उपस्थिति दर्ज कराते एक सड़क पर बोल्डर-पत्थर डालकर बाधित करने का प्रयास किया। इसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने हटाकर मार्ग बहाल किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बारसूर सातधार के आगे मंगनार, कौशलनार की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में पत्थर और बोल्डर नक्सलियों ने डाल दिया था। हालांकि इस मार्ग पर आवाजाही बहुत कम होती है, बावजूद लोगों की सुविधा के लिए फोर्स ने इसे हटाकर मार्ग बहाल किया। एएसपी नक्सल आपरेशन जीएन बघेल ने इसकी पुष्टि करते बताया कि एरिया में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।