Home देश मानसून अलर्ट – 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, सूची...

मानसून अलर्ट – 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, सूची देखें…

47
0

मानसून अलर्ट – 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, सूची देखें…

दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है । कभी धूप खिली रहती है, तो कभी अचानक बारिश शुरू हो जाती है। देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए दो दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी नौगांव इलाके में बादल फटने से दहशत का माहौल है। लोगों के मन में डर है। हालांकि, मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक बार फिर उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अल्मोड़ा, हरिद्वार, हल्द्वानी, जोशीमठ, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, मसूरी और देहरादून में 11 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बिहार में 8 से 10 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 7, 9 और 10 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने वाली है। 8 से 11 सितंबर तक पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 7, 8, 9 और 10 सितंबर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश दर्ज की गई।

असम और मेघालय में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में 7 सितंबर से 8 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 7 से 8 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका है।