
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस में महिला और युवतियों के लिए महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ था लेकिन अब एक नए प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। कांग्रेस में महिलाओं और युवतियों के लिए अलग-अलग जगह होगी। अब महिला कांग्रेस के अलावा युवती कांग्रेस के नाम से भी संगठन काम करेगा।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम आज जगदलपुर पहुंची थी यहां कांग्रेस भवन में उन्होंने संभाग स्तर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अब युवती कांग्रेस के नाम से संगठन खड़ा करना है। इसके लिए हर जिले की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को उन्होंने युवती कांग्रेस का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलोदवी ने लोकसभा चुनाव के लिए संभाग के सभी जिलों की महिला अध्यक्षों को जगदलपुर बुलावाया था। लेकिन बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की जिलाध्यक्ष ही पहुंची। अन्य जिलों की जिलाध्यक्ष बैठक में नहीं आई।