Home News CG Weather : प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज...

CG Weather : प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है और आने वाले दिनों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

23
0

CG Weather : प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है और आने वाले दिनों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाओं के चलते सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।बादलों के साथ ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, रायपुर का तापमान पांच डिग्री तो बिलासपुर का 12 डिग्री गिरा बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, जो सामान्य से 12 डिग्री कम रहा। प्रदेशभर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है।