Home News छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब नई औद्योगिक नीति को...

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब नई औद्योगिक नीति को लेकर भी संकेत मिल रहे हैं। नई नीति में उसी पर फोकस किया जाएगा।” मंत्री लखन लाल देवांगन ”

21
0

”कैसी होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति? मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- कृषि पर फोकस… ”छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब नई औद्योगिक नीति को लेकर भी संकेत मिल रहे हैं।”

”राज्य के वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने राजनांदगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और नई नीति में उसी पर फोकस किया जाएगा।”

छत्तीसगढ़ राज्य एक कृषि आधारित प्रदेश है इसीलिए इसे धान का कटोरा कहते है। छत्तीसगढ़ राज्य 44 फीसदी वनों से पूर्ण है और निश्चित रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए कृषि एवं वन की प्रमुखता से भागीदारी रहेगी। मंत्री ने यह बातें नई दिल्ली में आयोजित इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट में कही। मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के नई औद्योगिक नीति में निश्चित रूप से कृषि उद्यानिकी एवं वनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति रखी जाएगी, जिससे प्रदेश के किसानों को और आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

”मंत्री लखनलाल देवांगन का कांग्रेस पर हमला, बोले- भगवान राम को काल्पनिक बताकर किया अपमान”

मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस केवल धोखेबाज पार्टी है यही वजह है कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है। आने वाले समय में पूरे देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिटने वाला है।

बिलासपुर में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है तो कांग्रेस राम-राम जपने लगी है। इसी कांग्रेस ने राम को काल्पनिक बताकर अपमान किया था। मंत्री ने कहा कि भाजपा जनसंघ से राम को अपना आराध्य मानते आ रही है। भाजपा, कांग्रेस की तरह ढोंग नहीं करती। भगवान राम आराध्य हैं और हमेशा रहेंगे, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस केवल धोखेबाज पार्टी है यही वजह है कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है। आने वाले समय में पूरे देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिटने वाला है।  मंत्री लखनलाल देवांगन निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बन गई है, अब भाजपा के कार्यकर्ताओं का सबको सम्मान करना पड़ेगा। अधिकारी हो या कर्मचारी सबको उनकी बात सुननी पड़ेगी। भाजपा के कार्यकर्ता अनैतिक काम के लिए नहीं बोलते भाजपा के कार्यकर्ता जायज काम के लिए बोलते हैं। किसी का काम नहीं हो रहा है तो उसके लिए बोलेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता जनता का काम कराने जाएंगे और अधिकारियों को काम करना पड़ेगा।