Home News छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के साथ...

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के साथ मुठभेड़…

61
0

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी भी मारा गया है। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।