Home News लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा...

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा और बस्तर में जनसभा को संबोधित किया…

33
0

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर से चुनावी शंखनाद किया है। इसी क्रम में सीएम साय आज सुकमा और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय सुकमा और बस्तर में जनसभा को संबोधित।

इससे पहले बुधवार मुख्यमंत्री साय बस्तर लोकसभा क्षेत्र में जिले के बेनूर गांव में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विषुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य शामिल हुए।

भाजपा में कार्यकर्ता भी बन सकता है पीएम

मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत मां दंतेश्वरी के आंचल दंतेवाड़ा से करने का अवसर मिला है।

सीएम साय ने कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा की नीति है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में हम सभी जी-जान से जुट जाएं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर लोकसभा के लिए महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दाेबारा बनाना है तो बस्तर क्षेत्र से महेश कश्यप को समर्थन देना होगा। सबका साथ सबका विकास , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को मोदी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

13 हजार 320 करोड़ रुपये की अंतर राशि किसानों को प्रदान किया गया। सरकारी ख़र्च पर रामलला के दर्शन कराए जा रहे है। तेंदुपत्ता संग्राहकों चरण पादुका मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों की सभी आवश्यकता पर काम करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण: सीएम

सीएम साय ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर बनना, रामलला की अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा, जम्मू-कश्मीर से 370 समाप्त होना समेत पार्टी ने उन सभी कार्यों को पूरा कर लिया है, जिसके नारे लगाते हुए हम सभी आज यहां तक पहुंचे हैं।

हमारे पास आज भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गर्व करने के सैकड़ों कारण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माताओं और बहनों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनने पर उन्हें हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

इस गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू कर दी गई है। 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि 655 करोड़ रुपये पहुंचा दी गई है।

सुशासन दिवस पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को 3,716 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस वितरित कर दिया गया। गारंटी के अनुरूप इस साल हम लोगों ने 3100 रुपये क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की। इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकार्ड खरीदी हुई है।