राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगामी 2 नवंबर 2026 को राजनांदगांव में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। शहर के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में आयोजित होने वाले इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
राज्योत्सव के इस विशेष अवसर पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों से जुड़ी आकर्षक प्रदर्शनियां आम जनता के अवलोकन के लिए प्रस्तुत की जाएंगी।
प्रशासन द्वारा राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और विकास की इस गौरवशाली गाथा को भव्य रूप दिया जा सके।



