Home News छत्तीसगढ़ : लगातार पानी गिरने से 24 घंटे में तापमान सामान्य से...

छत्तीसगढ़ : लगातार पानी गिरने से 24 घंटे में तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री तक गिरकर 32 तक पहुंच गया…

41
0

राजधानी में मंगलवार को मार्च में मानसून जैसी बारिश हुई। सुबह अच्छी बारिश के बाद दोपहर में अंधेरा छा गया और झमाझम पानी गिरा। देर शाम से तो जैसे झड़ी लग गई और रात तक पानी बरसता रहा।

लगातार पानी गिरने से 24 घंटे में तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री तक गिरकर 32 तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आस-पास के इलाकों में भी गरज चमक के साथ पानी गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 मार्च के बाद ही मौसम शुष्क होगा। अभी मार्च का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है।

आमतौर पर इस महीने में भले ही अंधड़ चलती है लेकिन इतना पानी नहीं बरसता है। मंगलवार को दिनभर में ही करीब 14 मिमी पानी गिर गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 साल में दूसरी बार मार्च के महीने में इतना पानी बरसा है। इसके पहले 2020 में चौबीस घंटों के दौरान 27 मिमी पानी गिरा था। उसके बाद अब इतना पानी गिरा है। आमतौर पर मार्च में 1 से 6 मिमी पानी ही गिरने का ट्रेंड रहा है। लगातार बारिश की वजह से शाम को हवा में नमी भी 93 फीसदी से अधिक रही। बारिश और नमी हवा के कारण पूरा वातावरण ठंडा हो गया है।