रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में आगामी 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव को देखते हुए रामायण करवा रही है। चुनाव में लाभ मिले इसलिए आयोजन हो रहा है। जो राम को छोड़ दिया उसे कोई नहीं बचा सकता। रामायण के लिए श्रद्धा भक्ति चाहिए, दिखावे से कुछ नहीं होगा। कितनी आस्था है ये समय बताएगा।