Home News खूंटी के सैको में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से सिर...

खूंटी के सैको में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग किया

27
0

खूंटी के सैको थाना इलाके के बुरजू पुल के पास अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी. हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई कि किसी की भी रूह कांप जाए. अपराधियों ने युवक के सिर को धड़ से अलग कर दिया. घटना को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया.

मृतक की पहचान मुरहू के कातिककेल गांव निवासी 35 वर्षीय सामू सरूकद के रूप में की गई. वह पंपसेट मरम्मत का काम करता था. जानकारी के मुताबिक पहले उसका अपहरण किया गया, फिर बुरजू पुल के पास लाकर धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई.

बदमाशों ने सिर व धड़ को पुल के पास खेत में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम उग्रवादियों ने अंजाम दिया है. लेकिन घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here