दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान का असर देखने को मिल रहा है। दुर्ग में 47 लाख के इनामी नक्सली नेता पहाड़ सिंह ने सरेंडर कर दिया है। दुर्ग रेंज के आईजी जीपी सिंह के सामने माओवादियों के सीनियर लीडर पहाड़ सिंह ने आत्मसमर्पण किया।
माओवादी पहाड़ सिंह पर 47 लाख रूपए का इनाम घोषित था। अब तक के इनामी नक्सलियों में पहाड़ सिंह के नाम पर घोषित 47 लाख रूपए का इनाम सबसे बड़ी राशि थी। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। गुरुवार को माओवादी ने दुर्ग आईजी के सामने सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ गया है।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी पर कई बड़े मामले दर्ज हैं। जैसे पुलिस पार्टी पर हमला, हथियार लूट, ग्रामीणों में दहशत फैलाने जैसी तमाम वारदातों में यह शामिल रहा है। पहाड़ सिंह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की स्पेशल जोनल कमिटी का सदस्य भी है। पूछताछ में माओवादी ने बताया कि वो कवर्धा इलाके में सक्रिय था और भोरमदेव, कान्हा इलाके में नक्सली विस्तार काम में लगा था।




