Home News 7 जनवरी को कोरबा आ रहे अमित शाह

7 जनवरी को कोरबा आ रहे अमित शाह

37
0

रायपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह झारखंड से होते हुए कोरबा आ रहे हैं। प्रवास के दौरान शाह आकांक्षी जिला कोरबा के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी। बता दें कि देश भर में केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है।

इसमें उन जिलों या लोकसभा सीटों पर केंद्रीय नेता एक दिन का दौरा कर रहे हैं, जहां भाजपा को हार मिली थी। इसी कड़ी में अमित शाह कोरबा आ रहे हैं। वे भाजपा कोरबा जिला की कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसके बाद मां सर्वमंगला के दर्शन और पूजा- अर्चना के बाद शाम में वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !