Home News आठ लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 10...

आठ लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 10 साल से संगठन के लिए कर रहा था काम

16
0

Naxalite surrendered: नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं अभियानों से प्रभावित होकर कई नक्सलियों ने संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। इनामी नक्सली ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

Naxalite surrendered: नक्सली आए दिन किसी न किसी तरह का उत्पात मचाते रहते हैं। नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं अभियानों से प्रभावित होकर कई नक्सलियों ने संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। शुक्रवार को नक्सलियों के दक्षिण बस्तर बटालियन नं. 1 में सक्रिय आठ लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
8 लाख रुपए का इनामी
जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया आत्म समर्पित नक्सली सोड़ी मुक्का पर छग शासन द्वारा 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि यह नक्सली 10 साल से संगठन के लिए काम कर रहा था। आत्म समर्पित नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।

पुर्नवास योजना के तहत दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
शुक्रवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी दीपक कुमार, नक्सल ऑप्स एएसपी किरण चव्हाण के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।