Home News भानुप्रतापपुर: भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानन्द नेताम ने पत्नी के साथ डाला वोट, कड़ी...

भानुप्रतापपुर: भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानन्द नेताम ने पत्नी के साथ डाला वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

4
0

bhanupratappur by-election: कांकेर (छत्तीसगढ़), 5 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानन्द नेताम ने आज सुबह पहुंचकर पत्नी के साथ वोट डाला है, इसके पहले वे चरामा में मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की थी। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने कासावाही गांव में अपना वोट डाला, वोट डालने से पहले चारामा के शीतला मंदिर में पत्नी सहित पूजा की थी। इस सीट के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, तब से यह सीट रिक्त है। निर्वाचन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान की शुरुआत हुई और दोपहर तीन बजे तक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मतदान केंद्र के सामने मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। क्षेत्र के तेलगरा मतदान केंद्र में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सबसे पहले मतदान किया। अधिकारियों ने बताया कि इस उपचुनाव में क्षेत्र के 1,95,822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 95,266 पुरुष मतदाता, 1,555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।

bhanupratappur by-election: वहीं बस्तर में आदिवासियों की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भी अपने उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम को चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कोर्राम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कोर्राम भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। वह 2020 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पार्टी की ओर से प्रचार किया तथा भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने प्रचार किया। राज्य में 2018 में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चार उप चुनाव हुए और सभी में कांग्रेस की जीत हुई है। राज्य विधानसभा की 90 सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के 70, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन तथा बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। वहीं एक सीट रिक्त है।