महामंत्री, शहर जिला कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव मौजूद रहे।
●महापौर हेमा देशमुख ने यात्रा के दौरान कहा की
कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा निकली। इसका उद्देश्य सिर्फ यह है कि नफरत को खत्म करके आपसी में प्रेम जोड़ना है इस चीज को ध्यान रखते हुए हमारे छत्तीसगढ़ में भी भारत जोड़ो की शुरुआत हुई है। और लगातार चल रही है। आज से दक्षिण ब्लॉक से भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ राजनांदगांव में हो रहा है और सब का उद्देश्य ही है कि देश में नफरत खत्म करके प्रेम स्थापित करना हैl
●शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा
■ भारत जोड़ो यात्रा हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य की भारत को जब खंड खंड में बांटा जा रहा है। धर्म जातिवाद संप्रदायिकता के नाम पर जो राष्ट्र विरोधी ताकत केंद्र की सरकार जो इस प्रकार की बीज बो रही है। तो उससे देश खंड खंड में होने जा रहा है। पूरी तरह गुलामी के ओर जा रहा है। आज महगाई के नाम पर लोग त्रस्त है। दैनिक वेतन पर काम करने वाले भी तकलीफ में है। घर परिवार की स्थिति जो खाने के वस्तुओं में टैक्स लग रहे है। वही पढ़ने की सामग्री जैसे पेन काफी पुस्तके में भी सभी जगह जी जीएसटी लग रहा है। हर घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। रसोई गैस सहित पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ चुके हैं। को धीरे-धीरे गुलामी की ओर ले जाने की प्रक्रिया है। आज आम जनता त्रस्त है। हम आम जनता के हित में आम जनता के साथ में हमारे और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में खड़ा है। देश खंड खंड हो रहा है वे तोड़ेंगे- हम जोड़ेंगे वे तोड़ने की बात कर रहे हैं। हम जोड़ने की बात कह रहे हैं और हम यह भारत जोड़ यात्रा हर जगह कर रहे हैं।