Home News बीजापुर में CRPF जवान घायल, सर्चिंग पर निकले थे सुरक्षाकर्मी; घटना के...

बीजापुर में CRPF जवान घायल, सर्चिंग पर निकले थे सुरक्षाकर्मी; घटना के बाद इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग

55
0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक CRPF का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान का नाम शिलाचंद मिंज है जो CRPF168 बटालियन में पदस्थ है। इस घटना के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है। घायल जवान का बासागुड़ा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह से CRPF के जवान बासागुड़ा और आवापल्ली के बीच सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। नक्सलियों ने यहां पहले से ही प्रेशर IED लगा रखी थी। CRPF जवान का पैर अचानक IED पर आ गया। जिसके बाद जोर का धमका हुआ। इस घटना में जवान को गंभीर चोटें आई है। कुछ दिन पहले नक्सलियों के छोटे कैडर का मूवमेंट भी इलाके में हुया था।