Home News CTET 2021 के इन नियमों में हुआ है बदलाव, क्या आपको है...

CTET 2021 के इन नियमों में हुआ है बदलाव, क्या आपको है जानकारी

18
0

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) के इच्छुक उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से परीक्षाओं की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि CTET का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा वर्ष में 2 बार कराया जाता है. इस वर्ष CTET 2021 के दूसरी बार के आयोजन लिए तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सितंबर महीने के शुरुआत में CTET 2021 के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है. इसीलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

CTET 2021: इस वर्ष से बदल गए हैं ये नियम
CTET 2021 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस वर्ष की परीक्षा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. CBSE द्वारा आयोजित CTET 2021 के कुछ अहम बदलावों की बात करें तो, इस वर्ष परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया गया है. CBSE ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सूचित किया है कि CTET 2021 में नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे. CBSE ने बताया था कि CTET 2021 में ज्यादा वैचारिक समझ वाले और तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे. CTET 2021 में बड़ा बदलाव ये भी हुआ है कि अब परीक्षा ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि CTET की डिग्री अब जीवनभर के लिए मान्य कर दी गई है.

UPTET 2021 को लेकर क्या है नया अपडेट
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) से समबन्धित आधिकारिक अधिसूचना भी जल्द जारी की जा सकती है. UPBEB ने भी UPTET 2021 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. CTET 2021 की तरह पर UPTET 2021 की डिग्री को भी आजीवन मान्य कर दिया गया है. गौरतलब है कि UPTET परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित की जाती है.