Home News राजनांदगांव : पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आरक्षक ने खुद को मारी गोली,...

राजनांदगांव : पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

13
0

राजनांदगांव। 2007 बैच के आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य पुलिसकर्मी आरक्षक के कमरे में पहुंचे तो आत्महत्या के बारे में पता चला। पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक का नाम विनोद साहू है। 2007 बैच का आरक्षक यहां पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पदस्थ था। वहीं बीती देर रात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।