अंबिकापुर। बादल छटते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड के और बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों के अलर्ट किया है।
राजधानी भोपाल में सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। वहीं दिन में जहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा तो रात में भी तापमान 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। बात करें तो छत्तीसगढ़ कि तो उत्तर पूर्व से अब ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है।
प्रदेश के उत्तरी इलाके में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। सरगुजा में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंच गया। ठंड से बचने लोग गर्म चाय और अलाव का सहारा ले रहे हैं। पठारी इलाको में तापमान करीब 7 डिग्री तक पहुंचा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 21 तारीख तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें इसके पहले मध्य प्रदेश के मध्य में सिस्टम बनने की वजह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।
वहीं अब बादल छट चुके हैं और मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है, और मौसम के साफ होने की वजह से ही धीरे-धीरे अब न्यूनतम तापमान में दिनों दिन गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश में ठंड का सितम अब शुरू होगा।