Home News Gold Price- एक महीने में सोना हुआ 4000 रुपये तक सस्ता! अगले...

Gold Price- एक महीने में सोना हुआ 4000 रुपये तक सस्ता! अगले हफ्ते भी आ सकती है गिरावट

27
0

Gold Silver Price- 10 अगस्त के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में हर हफ्ते गिरावट आ रही है. इस दौरान सोने की कीमतें 4000 रुपये तक लुढ़क गई है. आइए जानें अब आगे क्या होगा?

 दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और यूरोपीय देशों में आर्थिक रिकवरी के संकेत मिलने से सोने की कीमतों पर दबाव जारी है. शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोने कीमतें 1 फीसदी से ज्यादा गिर गई. ये गिरकर 1941 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. इस पर दुनियाभर की बड़ी रेटिंग एजेंसियों का मानना है कि अगले साल की शुरुआत तक सोने में अब बड़ी तेजी संभावना नज़र नहीं आ रही है. सिटी ग्रुप की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने में यहां तेजी की संभावना 30 फीसदी है. वहीं, गिरावट आने की संभवना 20 फीसदी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर तेजी आती है तो सोने की कीमतें 2275 डॉलर प्रति औंस के भाव तक पहुंच सकती है. वहीं, गिरावट आने पर इनके 1600 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक गिरने का अनुमान है.

एक महीने में 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना- अगर घरेलू  बाजार में देखें तो सोने की कीमतें लगातार गिर रही है. इसके पीछे मुख्य कारण रुपये की मज़बूती को बताया जा रहा है. 10 अगस्त को सोने के दाम 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए थे. वहीं, अब घरेलू बाजार में ये गिरकर 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए है.