छत्तीसगढ़। धमतरी में 4 से 5 साल पहले हाथी की हत्या कर शव खेत में दबाने का मामला सामने आया है।
आरोपियों ने हाथी दांत को भी बेचने के लिए निकाला था। 2 हाथी दांत भी ज़ब्त किए गए हैं :बी. पी. राजभानु, SP, धमतरी, छत्तीसगढ़
सिटी एसपी के मुताबिक सिरकट्टा में 4-5 साल पहले खेत में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने हाथी के टुकड़े कर शव को खेत में ही दफनाया दिया था।
इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खेत में दबे शव से हाथी दांत को बेचने के लिए निकाला था। आरोपियों से दो हाथी दांत जब्त किए गए हैं।