Home News इस राज्य में 4 लाख लोग क्वारैंटाइन किए गए, अब तक 10...

इस राज्य में 4 लाख लोग क्वारैंटाइन किए गए, अब तक 10 हजार से ज्यादा हुए ठीक; दो और पुलिस कर्मियों की हुई मौत…

20
0

मुंबई. महाराष्ट्र में अब तक 10,318 मरीज कोरोनावायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। इनमें 6,460 मरीज मुंबई के हैं। वहीं, राज्य में बुधवार से गुरुवार सुबह तक कोरोना के 2,250 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,372 केस मुंबई के हैं। राज्य में अब संक्रमण का आंकड़ा अब 40 हजार के पार पहुंचने के करीब है। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 39,297 तक पहुंच गई है। वायरस की वजह से बुधवार को 65 लोगों की मौत हुई।इनमें से 41 मौतें मुंबई में हुईं। इसे लेकर मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 841 तक पहुंच गया है, जबकि राज्य में अब तक 1,390 मरीजों की जान जा चुकी है।

राज्य में करीब 4 लाख लोग क्वारैंटाइन
संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार अब क्वारैंटाइन पर जोर दे रही है। पिछले 9 दिन में राज्य में होम क्वारैंटाइन के मामलों में 58% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं इंस्टिट्यूशनल क्वारैंटाइन के मामलों में यह बढ़ोतरी 46 प्रतिशत है। 10 मई को राज्यभर में होम क्वारैंटाइन में 2,44,327 और इंस्टिट्यूशनल क्वारैंटाइन में 14,465 लोग थे। 19 मई को होम क्वारैंटाइन में रहने वालों की संख्या 58 प्रतिशत बढ़कर 3,86,192 और इंस्टिट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहने वालों की संख्या 46% बढ़कर 21,150 हो गई। इस हिसाब से कुल क्वारैंटाइन लोगों की संख्या 4 लाख तक पहुंच गई है। 

मुंबई में केंद्रीय बल द्वारा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को चूनाभट्टी इलाके में फ्लैग मार्च किया गया।

मुंबई: धारावी में अब तक 1378 संक्रमित मरीज, 56 की मौत 

  • धारावी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए। इससे क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1378 हो गई। धारावी में अब तक कुल 56 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।
  • कोरोना से मुंबई में दो और पुलिसकर्मियों की बुधवार को मौत हो गई। इनमें से एक हवलदार विक्रोली पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में तैनात थे, जबकि दूसरे की पोस्टिंग सहार में ट्रैफिक पुलिस में थी। हवलदार को करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रैफिक सिपाही की तबीयत दो दिन पहले बिगड़ी। सरकार ने ऐलान किया है कि, जिन पुलिसकर्मियों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते होगी उनके परिजनों को 65 लाख का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। साथ ही परिवार एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के बहार धूप से बचने के लिए अपने बच्चों के साथ छाते के नीचे बैठा एक प्रवासी मजदूर।

बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर अधिकारी पर केस दर्ज 

अहमदनगर उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से एक मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान आदेशों की अवहेलना कर मुख्यालय से बाहर जाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। निरीक्षक कथित रूप से कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना छह मई से मेडिकल लीव पर पुणे गए थे। पुणे रेड जोन में है। कलेक्टर ने चार मई को निर्देश दिया था कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के जिले से बाहर न जाएं।।

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के बाहर ट्रेन पकड़ने के लिए लाइन में लगे कुछ प्रवासी मजदूर। 
बीकेसी मैदान में बने क्वारैंटाइन सेंटर पर जाते स्वास्थ्यकर्मी। यहां कोरोना पेशेंट्स के लिए एक हजार बेड लगाए गए हैं।
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद कांदिवली इलाके में बुधवार शाम ऑटो रिक्शा की भारी भीड़ सड़कों पर नजर आई।