Home News बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे पर जबर्दस्ती करवा दी प्रेमी...

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे पर जबर्दस्ती करवा दी प्रेमी जोड़े की शादी, पार्कों में जमकर मचाया उत्पात…

12
0

दुनिया के कई देशों में प्रेमी-प्रेमिका आज वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। इस मौके पर प्रेमी-प्रेमीका एक दूसरे को गुलाब देकर वेलेंटाइन डे की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी जोड़े की दबावपूर्व शादी करवा दी है। वहीं, मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची के एक पार्क में जयश्री राम के नारे लगाते हुए पहुंचे। पहले तो उन्होंने पार्क में वेलेंटाइन डे मना रहे कुछ प्रेमी जोड़ों को खदेड़ा। इसके कुछ देर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी जोड़े को पार्क में पकड़ लिया और दोनों की शादी करवा दी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों का फोन छिनकर उनके परिजनों को फोन किया और पार्क में दोबारा नहीं आने की धमकी दी है।