Home News कवर्धा जिला पंचायत में बीजेपी का कब्जा, निर्विरोध अध्यक्ष बनी सुशीला भट्ट…

कवर्धा जिला पंचायत में बीजेपी का कब्जा, निर्विरोध अध्यक्ष बनी सुशीला भट्ट…

15
0

जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। यहां भाजपा की सुशीला भट्ट निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। जिस पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया।


बता दें कि जिला पंचायत के 14 में भाजपा व कांग्रेस दोनों के पास 7-7 सदस्य है। बराबरी के आंकड़े पर कांग्रेस ने बिना विरोध जताते हुए अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के पास कोई अनुसूचित जाति महिला सदस्य नहीं है। इसका फायदा बीजेपी को मिला है।

जिसके चलते कवर्धा जिला पंचायत में भाजपा की सुशीला भट्ट निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।