रायपुर । राजानी समेत प्रदेश भर में बारिश के बाद इस दशक में पहली बार फरवरी में गुस्र्वार के दिन सबसे अधिक ठंड रही। दिन में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दस सालों में अधिकतम तापमान कभी भी फरवरी महीने में इतना नीचे नहीं गया है। इसके पहले का रिकार्ड मौसम विभाग के पास में भी नहीं है।
रायपुर में दिन का तापमान 18.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सिएस दर्ज हुआ। दिन भर स्र्क-स्र्ककर होती बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान नीचे आ गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना है। प्रदेश में अंबिकापुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अभी आगे होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के ऊपर हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे इलाकों में तटीय दक्षिण ओडिशा के ऊपर एक चक्रीय चक्रवात का घेरा बना है। इसके प्रभाव से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश हो रही है। अभी ये सिस्टम करीब 10 फरवरी तक रहने की संभावना है।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में शीतलहर बढ़ जाएगी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में रात के समय बारिश की संभावना है। शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरे प्रदेश में एक सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।