Home News Valentine Day 2020: Rose Day से कल होगी Valentine Week की शुरुआत,...

Valentine Day 2020: Rose Day से कल होगी Valentine Week की शुरुआत, 20 फरवरी तक ऐसा रहेगा शेड्यूल

1
0

Valentine Day 2020: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। वीक का पहला दिन Rose Day के तौर पर सेलिब्रेट होगा। Valentine Day के पहले पूरे Week को Celebrate किया जाता है जिसमें आखिरी दिन 14 फरवरी को Valentine Day के तौर पर मनाते हैं। वैसे तो संत वेलेंटाइन की याद में Valentine day सेलिब्रेशन करना शुरू किया गया था, लेकिन अब यह युवाओं के बीच खासा प्रचलित हो गया है। Valentine Week की शुरुआत हर साल 7 फरवरी से होती है। प्यारभरे Valentine Week की शुरुआत Rose day से होती है। Valentine day सेलिब्रेट होने के बाद 15 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक भी खास तरीके से सेलिब्रेशन जारी रहता है।

7 फरवरी से 20 फरवरी तक ऐसे होगा सेलिब्रेशन

7 फरवरी – 7 फरवरी का दिन वैसे तो सामान्य दिन की तरह है लेकिन प्यार करने वालों के लिए यह दिन खास हो जाता है। दरअसल इसी दिन से Valentine Week की शुरुआत हो जाती है। इस दिन को Rose Day के तौर पर मनाया जाता है। अपने इमोशन्स को बताने के लिए अलग अलग रंगों के गुलाबों का इस्तेमाल किया जाता है। मसलन, प्यार के लिए लाल गुलाब और दोस्ती के लिए पीला गुलाब।

8 फरवरी – यह दिन Propose Day के तौर पर सेलिब्रेट होता है। इस दिन प्रेमी प्रेमिकाएं अपनी भावनाएं एक दूसरे के सामने व्यक्त करते हैं।

9 फरवरी – यह दिन Chocolate Day के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार और दोस्ती के रिश्ते को मजबूत किया जाता है।

10 फरवरी – यह दिन Teddy Day के तौर पर Celebrate होता है, जिसमें टैडी टॉय देकर प्यार को और गहरा किया जा सकता है।

11 फरवरी – इस दिन को Promise Day के रुप में मनाते हैं। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से सच्चा प्यार होने का वादा करते हुए जीवनभर प्यार निभाने का वादा करते हैं।

12 फरवरी – Kiss Day, इस दिन प्यार करने वाले किस के जरिये अपना प्यार जाहिर करते हैं।

13 फरवरी – यह दिन Hug Day होता है, जब साथी एक दूसरे को गले लगाकर जादू की झप्पी देते हैं। इसके जरिये वे एक दूसरे के लिए खास होने की भावनाएं व्यक्त करते हैं।

14 फरवरी – प्रेमी प्रेमिकाओं को इस खास दिन का इंतजार हफ्ते भर रहता है। 14 फरवरी को Valentine Day के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इसे संत वेलेंटाइन की याद में मनाते हैं।

15 फरवरी – इस दिन को Slap Day के तौर पर मनाते हैं। इस दिन संभल कर रहने में ही बेहतरी है।

16 फरवरी – इसे Kick Day के रुप में मनाया जाता है। इस दिन अपने चहेते को किक कर खट्टी मीठी नोक झोंक का मजा लिया जाता है।

17 फरवरी – Perfume Day के तौर पर इस दिन का सेलिब्रेशन होता है। इस दिन एक दूसरे को प्रेमी प्रेमिका खुशबूदार फूल और परफ्यूम भेंट करते हैं।

18 फरवरी – यह दिन Flirting Day के तौर पर मनाते हैं। इस दिन अपने प्यार के साथ फ्लर्ट कर मजा लिया जाता है।

19 फरवरी – Confession Day के तौर पर इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने प्रिय के सामने कबूला जाता है। इसके साथ ही उन गलतियों को न दोहराने का वादा भी किया जाता है। जिससे उनके संबंध मजबूत हो चुके हैं।

20 फरवरी – Valentine Day सेलिब्रेशन का यह आखिरी दिन है। इस दिन को Missing Day के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने एक दूसरे से दूर रहकर एक दूजे के साथ बिताए गए पलों को याद किया जाता है, जिससे प्यार और बढ़ सके।