जिले की चिल्फी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। दोनों युवक ओडिशा से दिल्ली जा रहे थे। तभी कवर्धा जिले के चिल्फी पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। जिसके बाद दोनों के पास से पुलिस ने लाखों का गांजा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार चिल्फी पुलिस को गांजा तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। वहीं इलाके में नाकेबंदी कर आने जाने वालों से पूछताछ कर रही थी।
तभी ओडिशा से आने वाले दो युवकों की कार को जबरदस्ती रूकवाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूछताछ में गोलमाल जवाब दे रहे थे। इसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
दोनों आरोपी 50 किलो गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। जब्त किए गए गांजा की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।