Home News फॉग ने बना दिया बिलासपुर को हिल स्टेशन

फॉग ने बना दिया बिलासपुर को हिल स्टेशन

29
0

झमाझम बारिश के बाद आज सुबह शहर के चारों और कोहरा छाया हुआ था। रेलवे परिक्षेत्र, कोनी और एससीसीएल जैसे इलाकों में 20 फीट की दूरी पर भी लोग एक दूसरे को नहीं देख पा रहे थे।

05 February 2020

  • कोरबा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पांचों विकासखंड में आयोजित किया जाएगा। छह फरवरी को सुबह 7 बजे से विकासखण्ड कोरबा में कोरकोमा से झगरहा रोड में, कटघोरा में बिंझरा से कसनिया रोड, करतला में बड़मार से करतला रोड, पाली में लाफा से पाली रोड एवं पोंड़ी उपरोड़ा में गुरसिया से माचाडोली रोड में आयोजित होगी। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, प्रत्येक विकासखण्ड से 15-15 पुरुष एवं महिला प्रतिभागी का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग हेतु 10 किलोमीटर एवं महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर की दूरी निर्धारित किया गया है।
  • कोरबा। नेशनल हाइवे की सडक अत्यंत जर्जर हो चुकी है। धूल से आवाजाही करने वाले लोगों का दम घुट रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके सडक के दुरूस्ती पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। नेशनल हाइवे मार्ग पाली की सडक से लोगों का आवागमन में काफी परेशानी भरा हो गया है। सडक अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह—जगह गडढों का आलम है। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक गडढे से बचने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मार्ग पर दिन रात भारी वाहनों का दबाव रहता है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से धूल उड रही है। आवाजाही करने वालों का दम घुट रहा है। धूल से बचने के लिए लोग कपडे का सहारा ले रहे हैं। इससे पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
  • बिलासपुर। झमाझम बारिश के बाद आज सुबह शहर के चारों और कोहरा छाया हुआ था। रेलवे परिक्षेत्र, कोनी और एससीसीएल जैसे इलाकों में 20 फीट की दूरी पर भी लोग एक दूसरे को नहीं देख पा रहे थे। सड़कों पर लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ रही थी। रेलवे यार्ड में चारों तरफ फॉग ही फॉग नजर आ रहा था। यही वजह है कि ट्रेनों की चाल भी धीमी रही।
  • बिलासपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ़ एसोसिएशन आज सुबह 10.30 बजे से डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रशासन की कार्यशैली को लेकर किया जा रहा है। नियम विरुद्ध ट्रेनों के परिचालन समेत कार्यालयीन कामकाज में रनिंग स्टाफ़ को बेवजह परेशान करने जैसे मुद्दों को लेकर प्रतिनिधि मंडल डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपेगा।