Home News रांची सहित आज पूरे झारखंड में घना कोहरा, तापमान में गिरावट से...

रांची सहित आज पूरे झारखंड में घना कोहरा, तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी

2
0

रांची सहित आज पूरे झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। यहां बारिश के बाद कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढा दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि कल 27 जनवरी को भी राज्य के कई हिस्सों में धुंध छाएगी। रविवार की बात करें तो राज्य में 0.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश क बाद से ही राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश ने मौसम पलटा मौसम विभाग के अनुसार रांची में रविवार को हुई बारिश ने ठंड बढा दी थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। रांची में से अब तक की बात करें तो यहां 39.4 मिमी. बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण सामान्य तापमान की अपेक्षा रविवार को रांची के अधिकतम तापमान में 3.0 व न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। आगामी दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है। आज रांची में सुबह 10 बजे 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।