Home Uncategorized कही जान ना ले जाए रिया सेन का बिकिनी लुक्स, अदाओं से...

कही जान ना ले जाए रिया सेन का बिकिनी लुक्स, अदाओं से कर रही घायल

2
0

Happy Birthday Riya Sen : एक्ट्रेस रिया सेन 24 जनवरी को 39 साल की हो जाएंगी। रिया सेन अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनीं रहती है, वहीं उनका हॉट बिकिनी लुक्स लाखों लोगों की जान ले जाता है। आप भी देखें रिया सेन का बिकिनी लुक्स… रिया सेन Pinky23 Jan 2020 4:09 PM 3 Riya Sen Birthday: बॉलीवुड और बंगाली इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिया सेन 24 जनवरी को 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेगीं। रिया ने फिल्म ‘स्टाइल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी हिट फिल्मों में ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘अपना सपना मनी-मनी’ जैसी फिल्में ही याद आती हैं जबकि रिया ने बॉलीवुड में करीब 30 फिल्में की हैं। रिया अपने हॉट लुक्स के चलते चर्चाओं में बनी रहती है। कोलकाता में जन्मी रिया सेन भी एक्ट्रेस बनी। कुछ तमिल फिल्म करने के बाद 2001 में हिंदी फिल्मों में ‘स्टाइल’ से उन्होंने कदम रखा। रिया सेन ने कुछ बंगाली फिल्में भी की, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली। आपको बता दें कि रिया मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया ने फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ को लेकर काफी चर्चाओं में रही, इस फिल्म में रिया सेन ने बेहद बोल्ड सीन्स किए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। रिया सेन अक्सर अपना फोटोशूट करवाती है और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहा है। एक बार रिया ने डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए एक ऐसा फोटोशूट करवा लिए था जिस से रिया की मम्मी काफी नारज रही लेकिन इस फोटोशूट ने रिया की किस्मत बदल दी और फिल्मों का भंडार दिला दिया। Also Read – Republic Day 2020: इन 10 डायलॉग्स में छिपी है भारत की ताकत, जुनून और जज्बा है देश की खातिर रिया सेन अपने हॉट फोटो के कारण सदैव चर्चा में रहीं। वे अपने ग्लैमरस अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। रिया ने फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गाने ‘याद पिया की आने लगी’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। रिया ने शॉर्ट फिल्म में भी काम किया। रिया की शॉर्ट फिल्म का नाम ‘लोनली गर्ल’ था, इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। रिया ने कई हिट फिल्में दी, जिनमें ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘अपना सपना मनी-मनी’ जैसी फिल्में शामिल हैष रिया ने बॉलीवुड में करीब 30 फिल्में ही की हैं। अगस्त 2017 में रिया ने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था।