Home News अध्यक्ष पद पर तीसरी बार काबिज होगी आदिवासी महिला…

अध्यक्ष पद पर तीसरी बार काबिज होगी आदिवासी महिला…

516
0

जिले के अस्तित्व में आने के बाद पांचवे त्रिस्तरीय चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद तीसरी बार अजजा महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इससे पहले वर्ष 2004-05 और 2009-10 में भी अजजा महिला के लिए आरक्षित था। उस वक्त पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की धर्मपत्नी शकुंतला कंवर चुनी गई थी। नये आरक्षण प्रक्रिया में 12 जिला पंचायत क्षेत्र में से 7 में पᆬेर बदल हुआ है जबकि 5 क्षेत्र में स्थिति यथावत है। अनुसार चुनावी नामांकन की सरगर्मी तेज हो गई है। आरक्षण के बाद स्थानीय चुनाव की सरगर्मिया तेज हो गई है।

जिला और जनपद पंचायत के क्षेत्रवार आरक्षण से पर्दा हट गया है। चुनाव के लिए वर्गवार क्षेत्र निर्धारण होने से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अब राजनैतिक बिसात पर अपनी दावेदारी के लिए आगे आने लगे हैं। क्षेत्र क्रमांक 1 से एक ओर सतरेंगा के पूर्व सरपंच धनसिंह कंवर का नाम आ रहा। वहीं अजजा मुक्त सीट होने से शकुंतला देवी का नाम भी तय है। 2 से उमादेवी पन्ना पिᆬर से नामांकन भरने की तैयारी में हैं। जिला पंचायत क्षेत्रों में सामान्य सीट में दावेदारी को लेकर कश्मकश की स्थिति देखी जा रही है। कटघोरा ब्लॉक का क्षेत्र क्रमांक 5 पूर्व वर्ष की तरह इस बार पिᆬर सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। सामान्य मुक्त सीट इस बार पाली ब्लॉक से ताल्लुक क्षेत्र क्रमांक 7 है। इस सीट से केदारनाथ अग्रवाल के अलावा अजय जायसवाल का नाम पिᆬर से आ रहा है। पिछले चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 6 सामान्य मुक्त था। इस बार यह सीट महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है लिहाज रीना अजय जायसवाल और मीरा कंवर का नाम आ रहा है। क्षेत्र क्रमांक 10 अजजा मुक्त हो गया जिसमें पूर्व सदस्य पवन सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र क्रमांक 11 से रायसिंह की पत्नि का नाम सामने आ रहा है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 8 देवीसिंह टेकाम ने नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर ली है। इसी क्षेत्र संतोषी राजन और धनेश्वरी सिंद्राम का भी नाम लिया जा रहा है। जनपद सदस्य रह चुकी जाम बाई इस बार जिला पंचायत के लिए क्षेत्र क्रमांक 8 के लिए नामांकन भरने की तैयारी में हैं। चुनावी लड़ाई के साथ अध्यक्ष पद के लिए भी कयासों का दौर चल पड़ा है। अजजा महिला अध्यक्ष होने कांग्रेसी धड़े में जहां मीरा रामशरण का नाम आ रहा, वहीं भाजपा की ओर शकुंतला देवी का नाम लिया जा रहा है।

कोरबा जनपद अध्यक्ष के लिए उठापटक

जिला पंचायत की तरह जनपद क्षेत्रों के आरक्षण में पᆬेर बदल हुआ है। जिला पंचायत सदस्य की तरह अब जनपद अध्यक्ष में दावेदारी दिखाने लिए राजनैतिक सक्रियता बढ़ गई है। अध्यक्ष पद को लेकर हुई आरक्षण पर गौर करें तो अजजा मुक्त पाली और करतला की अजजा महिला के लिए आरक्षित हो गई है। खास तौर जिला मुख्यालय होने से कोरबा जनपद में अध्यक्ष का पद अजजा मुक्त होने से राजनैतिक घटकों में कयास का दौर शुरू हो गया है।

राजनैतिक दलों की सक्रियता

एक समय था जब स्थानीय चुनाव में राजनैतिक दलों का कोई सरोकार नहीं होता था, लेकिन पिछले चुनाव के बाद जिस तरह की गहमागहमी की स्थिति देखी जा रही है। उससे स्पष्ट हो गया है कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से सरोकार रखने वाले कद्दावर नेताओं का स्थानीय चुनाव में दखल रहेगा। खासकर प्रदेश मे सत्तासीन कांग्रेस सरकार के लिए स्थानीय चुनाव में दल से जुड़े लोगों के बीच पद मे काबिज होने के लिए घमासान रहेगी।

जिला पंचायत क्षेत्र के आरक्षण पर एक नजर

क्षेत्र क्र.पहलेअब

1 कोरबाशकुंतला कंवरअजजा मुक्त

2 कोरबाउमा देवी पन्नाअजा महिला

3 करतलापुष्पा देवी कंवरअजजा महिला

4 करतलाकौशल्या देवीसामान्य महिला

5 कटघोरारोहिणी रजकसामान्य महिला

6 कटघोराअजय जायसवालपिव महिला

7 पालीमीरा कंवरसामान्य मुक्त

8 पालीधनेश्वरी सिंद्रामअजजा मुक्त

9 पालीदेवी सिंह टेकामअजजा महिला

10 पोडी-उपरोड़ाकिरण कुजूरअजजा मुक्त

11 पोड़ी-उपरोड़ारायसिंहअजजा महिला

12 पोड़ी-उपरोड़ाअनिता सिंहअजजा महिला