Home News मतगणना का पहला परिणाम, वार्ड क्रमांक आठ से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत…

मतगणना का पहला परिणाम, वार्ड क्रमांक आठ से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत…

570
0

नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतगणना की गिनती शुरू होने के महज एक घंटे बाद परिणाम आने शुरू हो गए हैं। दंतेवाड़ा नगर पालिका से मतगणना का पहला परिण्ााम सामने आया है। यहां निकाय के वार्ड क्रमांक 8 से निर्दलीय उम्मीदवार चन्दन सिंह ध्रुव 8 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के खेमेंद्र नेताम को कुछ ही मतों के अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में खेमेंद्र को 61 मत और चन्दन सिंह ध्रुव को 69 मत मिले हैं।

दंतेवाड़ा जिले के निकायों में चुनाव में पार्टियों से खफा नेता बड़ी तादात में मैदान में उतरे थे। जिले के पांच निकायों में करीब 100 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। पहले परिणाम के आने के साथ ही यहां निर्दलियों का दबदबा अब नजर आने लगा है।

दंतेवाड़ा के 143 पंचायतों में से 72 महिलाओं के लिए आरक्षति हैं। इन पंचायतों में सरपंच का चुनाव सिर्फ महिलाओं ने लड़ा है। दंतेवाड़ा जिला अनुसूचित क्षेत्र में होने के कारण यहां के ग्राम पंचायतों के सरपंच अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के लिए आरक्षति हैं। जिले में 143 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षति हैं।

जिले के विभिन्न् निकायों में मतगणना का काम तेजी से चल रहा है। यहां अधिकांश परिणाम दोपहर 12 बजे तक आ जाएंगे। जैसे-जैसे परिणामों की घड़ी आ रही है, प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा है। जिन प्रत्याशियों को जीत की पूरी उम्मीद है, उनके समर्थक जीत के जश्न की तैयारियों में भी लग चुके हैं।