Home News एक लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण…

एक लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण…

8
0

नक्सल मोर्चे पर गुरूवार का दिन सुकमा पुलिस के लिए सफल रहा. जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था वहीं संगठन से नाराज नक्सली को मुख्य धारा में जोड़ने में कामयाब भी हुए। गुस्र्वार को एक नक्सली ने तोंगापाल थाना पहुंच कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बस्तर में पुलिस नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मजबूत रणनीति के साथ काम कर रही है। इसका सीधा असर नक्सलवाद से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है।

नक्सलियों की दमनकारी नीति और खोखले सिद्धांतों को अब नक्सली संगठन से जुड़े लोग समझने लगे हैं। इसी कड़ी में शासन की पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर गुस्र्वार को एक लाख के इनामी नक्सली मड़कामी सोमारू ने आत्मसमर्पण किया।

नक्सली ने तोंगपाल पहुंचकर वहां थाना प्रभारी विजय पटेल और सीआरपीएफ 227 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी रामचंद्र राम के समक्ष समर्पण कर दिया। मड़कामी सोमारू पिछले कई वर्षों से नक्सली संगठन में कटेकल्याण एरिया कमेटी के अंतर्गत सीएनएम कमाण्डर के पद पर कार्य कर रहा था।

आत्मसमर्पित नक्सली दंतेवाड़ा जिला के कटेकल्याण, बस्तर के दरभा, पखनार और सुकमा के कुकानार एरिया में सक्रिय रूप से कार्यरत था। इन इलाकों में घटित कई नक्सली घटनाओं में वह शामिल था। जिले के अलग-अलग थानों में उसके विस्र्द्ध कई अपराध दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही उसे नई जिंदगी शुरू करने के लिए शासन की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। क्षेत्र में नक्सलवाद को लेकर संगठन से जुड़े लोगों का मोहभंग हो रहा है और अब यहां नक्सलवाद अपने अंतिम दिन गिन रहा है।