Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय सभा का आयोजन 18 फरवरी...

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय सभा का आयोजन 18 फरवरी को

2
0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्री पी.आर. यादव द्वारा रविवार, 15 फरवरी 2026 को प्रस्तावित प्रांतीय सभा अब महाशिवरात्रि के कारण 18 फरवरी, बुधवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जाएगी। सभा का स्थान कर्मचारी भवन, गौरव पथ, शंकर नगर चौक के पास, जी ई रोड रायपुर होगा।

इस बाबत छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के दुर्ग संभाग के संभागीय अध्यक्ष, जिला सचिव (राजनांदगांव शाखा) और जिला संयोजक विभागीय उप समिति, आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभा में पहले से तय एजेण्डा के मुताबिक ही चर्चा होगी।

महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि कर्मचारियों को पर्व के साथ सभा में भी भाग लेने में कोई परेशानी न हो।