Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON जटाशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव, 15 फरवरी को गुजेंगे हर हर महादेव...

जटाशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव, 15 फरवरी को गुजेंगे हर हर महादेव के जयकारे

2
0

डोंगरगढ़। नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, राम नगर स्थित गज़मरा रोड बॉस डिपो के पास स्थित प्रसिद्ध श्री जटाशंकर मंदिर देव स्थल पर इस बार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयकारे गुजेंगे और श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन होंगे।

श्री जटाशंकर ट्रस्ट समिति के कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि इस साल भी महाशिवरात्रि के दिन शिवधाम पर्वत में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाकाल के भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने के बाद इस स्थान की धार्मिक महत्ता में और वृद्धि हुई है। शिवधाम पर्वत पर स्थित ऊंची पहाड़ी पर विराजित शिव मंदिर दूर से ही भक्तों को आकर्षित करता है, और यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा महाकाल अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते और जो भी सच्चे मन से मांगी जाती है, वह मनोकामना पूरी होती है। इस दिन मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विशेष पूजा-अर्चना रात 9 बजे तक चलेगी।

ट्रस्ट के सचिव भागवत नामदेव ने बताया कि शिवधाम पर्वत के उत्थान के लिए समिति के पदाधिकारी और शिव भक्त निरंतर सहयोग कर रहे हैं। 15 फरवरी को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें और इस पावन अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।