Home News बिरसा मुंडा जयंती: झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता...

बिरसा मुंडा जयंती: झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

19
0

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाता है और संयोग से इसी दिन झारखंड का स्थापना दिवस भी पड़ता है। झारखंड राज्य की स्थापना बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर 2000 में हुई थी।

इस खास दिन के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने ‘धरती आबा’ (धरती के पिता) के नाम से चर्चित क्रांतिकारी नेता को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, झारखंड स्थापना दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘झारखंड बहादुरी और दया का पर्याय है। इस धरती के लोग हमेशा ही प्रकृति के साथ सौहार्द से रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कई क्षेत्रों में सफलताएं हासिल की हैं। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।’

पीएम ने झारखंड को उसके स्थापन दिवस की बधाई दी और राज्य के नित नए विकास की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।’