Home News घर में घुसा सात फूट का अजगर, मचा हड़कंप…

घर में घुसा सात फूट का अजगर, मचा हड़कंप…

9
0

जिला मुख्यालय से दो किमी दूर ग्राम कोड़ेजुंगा में बुधवार सुबह गांव के कोटवार के घर सात फीट का अजगर घुसने से हृडकंप मच गया। जिसे देखने के लिए के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया गया।

ग्राम कोड़ेजुंगा निवासी ग्राम कोटवार धनेश कुलदीप ने बताया कि गांव के आसपास अक्सर मोटा बड़ा अजगर दिखाई देता था। गांव के पास की पहाड़ी से गांव में पहुंचकर अजगर छोटे मोटे जीवों को निगल जाता था। बुधवार को भी अजगर सुबह आठ बजे कोटवार के घर में घुस गया। सबिना कुलदीप घर अंदर झाड़ू लगाने के लिए पहुंची तो उसकी नजर आलमारी के बगल में बैठा अजगर पर पड़ी। जिसे देखकर वह डर गई और घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद धनेश कुलदीप, रैजीराम मंडावी और दयानंद साहू ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और उसे बोरी में भरकर वन विभाग कार्यालय ले जाकर सौंप दिया गया।