अखिल भारतीय सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान द्वारा सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन गौतम हॉस्पिटल में 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 1 तक जिले सभी सात विकासखंड से हुए सद्गुरु के शिष्य साधकों द्वारा कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के माध्यम से देश के प्रमुख पर्व गोवर्धन पूजा जैसे महत्वपूर्ण दिवस में त्याग व समर्पण का परिचय देते हुए मानव सेवा का अदभुत कार्य संस्थान द्वारा संपादित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक ठाकुर, महेन्द्र टांडिया, धनाजी राम बढ़ाई, रेणुका उइके, लुकेश्वरी सिन्हा, शारदा टांडिया, बेनुराम रामटेके, सोमनाथ पाण्डेय गौतम गंजीर, भागबली कुबेर, अजीत देवांगन, सोहन लाल उइके, परमेश्वरानंद नेताम, महेश्वरानन्द नेताम रामलाल दुग्गा, दशमथ ध्रुव, रोहित निषाद, अजीत सोनवासी, आसरी ठाकुर, रामलाल कुलदीप, पवन दर्रो व मुकेश उइके का योगदान रहा।