Home News सीएम भूपेश बघेल आज सरदार पटेल की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का...

सीएम भूपेश बघेल आज सरदार पटेल की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे…

21
0

कुर्मी क्षत्रीय समाज द्वारा जिला मुख्यालय के सरदार पटेल बालोद्यान में 9 पᆬीट सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे होगा। यह जानकारी देते हुए अथरिया कुर्मी समाज के संरक्षक ब्यास कश्यप, अध्यक्ष संतोष कश्यप और विशुन कश्यप ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण लंबे समय से प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सरदार पटेल की जयंती के दिन प्रतिमा का लोकार्पण होना है। इस प्रतिमा का निर्माण भिलाई में हुआ है। उन्होंने आमजनों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।