विधायक एवं छग विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सक्ती नगर के विकास के लिए विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत द्वारा 7 करोड़ रूपए स्वीकृत कराया गया है। इस संबंध मे नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि सड़क, नाली एवं अन्य निर्माण बोर खनन, पाइप लाइन विस्तार कार्यो के लिए 7 करोड़ रूपए का कार्य डा. चरणदास महंत के प्रयास से प्राप्त हुआ। वहीं नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए नगरपालिका द्वारा डा.महंत को बोर खनन एवं पाइप लाइन विस्तार के लिए आवेदन दिया गया था। उनकी अनुशंसा पर छग शासन डा. शिव कुमार डहरिया नगरीय प्र्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री को नपा ने पत्र लिखा था। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई। डा. चरणदास महंत के द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होते-होते सक्ती विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपए के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर विकास के लिए करोड़ो की स्वीकृति मिलने पर नगरवासियों द्वारा सक्ती विधायक डा. चरणदास महंत व नगरीय प्र्रशासन विकास मंत्री को धन्यवाद दिया गया।



