राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह आयोजन की तीसरी कड़ी में पूरे प्रदेश भर में चलाए जा रहे ब्लॉक स्तरीय गांधी विचार पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में गांधी विचार पदयात्रा निकाली गई।
गांधी विचार पदयात्रा तुलसीनगर से प्रारंभ होकर बजरंग चौक राताखार, रामसागरपारा दलिया गोदाम, गांधी चौक, रानी गेट, मोतीसागरपारा, सीतामढ़ी, लक्ष्मणबन तालाब, मुड़ापार, एसईसीएल काली मंदिर से होते हुए हेलीपेड हनुमान मंदिर से घंटाघार चौक पहुंची। पदयात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित आम जनता भारी संख्या में शामिल हुए। आम लोगों को पुस्तक का वितरण कर गांधी के विचारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर सहित पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, बंटी शर्मा, विनोद सोनकर, संतोष लांझेकर, बधाु मखवानी, राहुल यादव, बनवारी पाहुजा, रवि चंदेल, भुनेश्वर पटेल, कुसुम द्विवेदी, अर्चना उपाध्याय, आरिफ खान, हलीम शेख, आशीष गुप्ता, वेद प्रकाश, महेंद्र निर्मलकर, जीवन चौहान, गीता महंत, गणेश दास महंत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता दी।