Home News खम्हरिया में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय का उद्घाटन…

खम्हरिया में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय का उद्घाटन…

11
0

कुसमुंडा। वार्ड 59 खम्हरिया में वार्ड कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद व कांग्रेस के जिला सचिव अमरजीत सिंह एवं वार्ड 54 बरमपुर की पार्षद भानुमति जायसवाल उपस्थित थे। खम्हरिया ग्राम के हृदयस्थल में बने सामुदायिक भवन में नगर निगम के अधिकारी बैठेंगे। वार्ड 54 व 59 के समस्त वार्डवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सड़क, नाली, बिजली, पानी, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र संबधी सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी, खम्हरिया के हीरू महंत, रवि गोस्वामी, मेवाराम यादव, अक्षय यादव, जमील खान के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।