Home News दुर्गा पंडाल में दिया जा रहा है पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

दुर्गा पंडाल में दिया जा रहा है पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

107
0

  अकलतरा।  नगर के वार्ड नंबर 12 रहसबेड़ा में नवशक्ति दुर्गोत्सव समिति द्वारा स्थापित दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है, जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

नवशक्ति दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय खाण्डेल, उपाध्यक्ष धनेश खाण्डेल, सचिव विक्की रात्रे, कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिन्हा सहित सदस्यों ने बताया कि प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रदूषित होने के चलते हमारे ग्लेशियर पिछल रहे हैं। जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है, जिसके चलते सही समय पर वर्षा नहीं होना, असमय बहुत ज्यादा वर्षा होना, गर्मी में तापमान का अत्यधिक बढ़ जाना एवं सर्दी में अत्यधिक ठंड पड़ना इत्यादि विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान सभी लोग पंडाल में पूजा करने आते हैं। इसलिए लोगों को जागरुक करने पर्यावरण एवं प्रकृति को संरक्षित करने संबंधी संदेश देकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्गा पंडाल में प्लास्टिक में कोई भी सामग्री लेकर आने को मना किया गया है। श्रद्धालु यहां कपड़े के थैले अथवा बर्तनों में ही पूजा सामग्री अथवा फलफूल लेकर आते हैं। दुर्गा पंडाल के चारों ओर पर्यावरण की सुरक्षा जीवन की सुरक्षा, सांसे हो रही कम आओ पौधे लगाए हम, सूखी धरती करे पुकार पौधे लगाकर करो श्रृंगार, पर्यावरण की रक्षा जीवन की सुरक्षा, प्लास्टिक हटाए पर्यावरण बचाए सहित अन्य स्लोगन लिखकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में विजेश्वर खाण्डेल, विनय खाण्डेल, राजा भारते, अनिल सोल्डे, भोला खाण्डेल, संदीप पाटले, निखिल बंजारे, प्रताप ओग्रे, प्रभात कुर्रे, टीमक टंडन, अनुराग खाण्डेल, संजू खाण्डेल, राज टंडन एवं समिति के सदस्यों के द्वारा योगदान दिया जा रहा है।