भू-अभिलेख कार्यालय अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में अब तक 78.5 प्रतिशत औसत वर्षा हुई है। 26 सितम्बर को अम्बिकापुर तहसील में 20.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इसी प्रकार लुण्ड्रा तहसील में 42.3 मि.मी., सीतापुर तहसील में 39 मि.मी., लखनपुर तहसील में 12.3 मि.मी., उदयपुर तहसील में 24.3 मि.मी., बतौली तहसील में 37.7 मि.मी. तथा मैनपाट तहसील में 72.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सरगुजा जिले में प्रतिवेदित दिनांक को कुल 248 मिलीमीटर बारिश हुई है।
सरगुजा जिले में 1 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक अम्बिकापुर तहसील में कुल 980.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इसी प्रकार लुण्ड्रा तहसील में 789.4 मि.मी., सीतापुर तहसील में 600.1 मि.मी., लखनपुर तहसील में 815.4 मि.मी., उदयपुर तहसील में 763.4 मि.मी., बतौली तहसील में 504.1 मि.मी., मैनपाट तहसील में 678.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सरगुजा जिले में प्रतिवेदित दिनांक को 1 जून से अब तक कुल 5131.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।