नारायणपुर सहकारी केन्द्रीय बैंक की ओर से खरीफ फसल 2019-20 के लिए 2721 किसानों को खेती-किसानी के लिए 9 करोड़ 69 लाख 65 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें से 6 करोड़ 89 लाख 29 हजार रूपए नकद और 2 करोड़ 80 हजार 36 रूपए हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 2018-19 में इसी सीजन में 1863 किसानों को 7 करोड़ 21 लाख 79 हजार रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 5 करोड़ 41 लाख 43 हजार रूपए नगद और 1 करोड 80 लाख 36 हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है। रबी फसल के लिए भी किसानों को ऋण प्रदाय किया जाएगा।
जिले की सहकारी बैंक नारायणपुर शाखा के अन्तर्गत 924 किसानों को 1 करोड़ 81 लाख 18 हजार रूपए एडका में 659 किसानों को 1 करोड़ 42 लाख 53 हजार रूपए, बेनूर के 593 किसानों को 2 करोड़ 8 लाख 87 हजार रूपए और छोटेडोंगर के 517 किसानों को 1 करोड़ 3 लाख 72 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण का वितरण किया गया है।