Home News 70 से ज्यादा कड़कनाथ को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ पकड़ाया

70 से ज्यादा कड़कनाथ को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ पकड़ाया

10
0

कांकेर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत ठेल्काबोर्ड के पोल्ट्री फार्म में लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ घुसकर मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा था। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने पोल्ट्रीफार्म में पिंजरा लगा दिया और बीती रात फिर शिकार करने पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर शहर से दूर जंगल में छोड़ दिया है। तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल तेंदुए ने अब तक करीब 70 से अधिक कड़कनाथ मुर्गों को अपना शिकार बना चुका था। जिससे गांव और दुकानदार दहशत में थे। वन विभाग ने कई दफा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, लेकिन वो उसमें फंस नहीं रहा था। लोग तेंदुए के खौफ की वजह से शाम 6 बजते ही अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक कर रहते थे। बता दें कांकेर शहर और उसके आस-पास के इलाके में लंबे समय से हिंसक वन्य जीवों का आतंक रहा है। पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था। इसके अलावा यहां भालू भी शहर में अक्सर स्वतंत्र विचरण करते देखे जाते हैं। कुछ माह पूर्व दो भालुओं को वन विभाग ने एक राइस मील में कैद किया था।